कोविड महामारी के दौरान बच्चों का वजन बढ़ा: अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

नयी दिल्ली|  यहां एक निजी अस्पताल की ओर से महीने भर तक किये गए एक अध्ययन में सामने आया कि कोविड-19 महामारी के दौरान गतिहीन जीवनशैली के कारण बच्चों का वजन बढ़ गया। अध्ययन में जिन बच्चों पर सर्वेक्षण किया गया उनमें से आधे से ज्यादा का वजन बढ़ा हुआ मिला।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल ने विभिन्न कदमों की घोषणा की

बयान में कहा गया, “नतीजे चौंकाने वाले रहे। जिनका सर्वेक्षण किया गया उनमें से 60 प्रतिशत से ज्यादा ने जवाब दिया कि उनके बच्चों का वजन 10 प्रतिशत बढ़ गया। ज्यादातर ने इसके लिए गतिहीन जीवनशैली और आसानी से मिलने वाले फास्ट फूड को जिम्मेदार ठहराया।

तनाव और सोने जगने के असामान्य चक्र की वजह से खाने पीने की आदतों में बदलाव देखा गया।” बयान के अनुसार, 15 साल से अधिक के 1,309 बच्चों का सर्वेक्षण किया गया था।

इसे भी पढ़ें: सलमान खुर्शीद की किताब के प्रकाशन, बिक्री के खिलाफ दिल्ली की अदालत में याचिका दाखिल

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक