कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओलंपिक से बाहर हुई यह खिलाड़ी!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

तोक्यो। चिली की ताइक्वांडो खिलाड़ी फर्नांडा एग्वायर बुधवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण ओलंपिक से बाहर हो गई। चिली की ओलंपिक संस्था ने यह जानकारी दी। चिली की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) ने बयान में कहा, ‘‘जापान पहुंचने पर किए गए परीक्षण में फर्नांडा एग्वायर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई।’’ फर्नांडा उज्बेकिस्तान से कोविड नेगेटिव नतीजे के साथ तोक्यो आई थी लेकिन यहां हवाई अड्डे पर हुए एंटीजेन और पीसीआर परीक्षण दोनों में पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद उन्हें पूर्व निर्धारित पृथकवास सुविधा में रखा गया है। चिली की एनओसी ने कहा, ‘‘खिलाड़ी में कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है और वह स्वस्थ्य है लेकिन दुर्भाग्य से वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि जापान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कम से कम 10 दिन का पृथकवास लागू किया है।’’

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़