चिली की सबसे बड़ी कंपनी से हुई गलती, अपने कर्मचारी को एक बार में भेजी 286 महीने की सैलरी

By निधि अविनाश | Jun 29, 2022

सोचिए अगर आपको एक ही बार में 286 दिनों की सैलरी मिल जाए तो क्या हो जाए। ऐसा ही कुछ चिली देश के एक कर्मचारी के साथ हुआ है जहां एक कंपनी ने अपने एक कर्मचारी के अकाउंट में गलती से 286 महीने की सैलरी एक बार में ही भेज दी। कंपनी अपने कर्मचारी को पिछले महीने की सैलर भेज रहे थे और उसी दौरान यह घटना हो गई। कंपनी ने कर्मचारी से बात की और कर्मचारी ने सारे पैसे कंपनी को वापस करने का वादा किया और कहा कि वह सारे पैसे लौटा देगा। लेकिन वह अचानक गायब हो गया। पहले तो कर्मचारी ने कंपनी से रिजाइन किया और पैसे 286 दिनों की सैलरी लेकर गायब हो गया।

खबरों के मुताबिक, यह घटना औद्योगिक खाद्य संघ (सीआईएएल) कंपनी का है। यह कंपनी चिली की सबसे बड़ी कपंनियों में से एक मानी जाती है। मई महीने में कंपनी ने गलती से एक कर्मचारी को 5 लाख पेसो यानि कि 43 हजार की जगह 1.42 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में भेज दिया। कपंनी को जब तक एहसास हुआ, तह तक कर्मचारी पैसे लेकर गायब हो चुका था। अब कंपनी ने इस मामले में कानूनी कदम उठाने का फैसला किया। हाल के खबरों के अनुसार, कर्मचारी गायब हो गया है और पैसे वापस पाने के लिए सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर रही है। कंपनी अब कर्मचारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे