चीन का आरोप, यूक्रेन मुद्दे को लेकर गलत सूचनाएं फैला रहा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

बीजिंग। चीन ने सोमवार को अमेरिका के उस आरोप को दुर्भावनापूर्ण करार दिया, जिसमें यह दावा किया गया है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जारी सैन्य अभियान में चीन से सहयोग मांगा है। साथ ही चीन ने अमेरिका पर यूक्रेन के मुद्दे को लेकर उसके खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप भी लगाया। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बीजिंग शांतिवार्ता को बढ़ावा देने के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Parliament । यूक्रेन से लौटे छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की उठी मांग, सरकार ने कहा- हर संभव व्यवस्था करेंगे

उन्होंने कहा, अमेरिका, चीन को निशाना बनाते हुए यूक्रेन मुद्दे को लेकर लगातार गलत सूचनाएं फैला रहा है। यह दुभार्वनापूर्ण है। झाओ ने संवाददाताओं से कहा कि इस समय सबसे जरूरी यह है कि तनाव को भड़काने के बजाय सभी पक्षों को हालात सामान्य करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा, हालात को और बिगाड़ने के बजाय हमे कूटनीतिक समझौते को बढ़ावा देना चाहिए। गौरतलब है कि अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि रूस ने चीन से यूक्रेन पर हमले में इस्तेमाल करने के लिए सैन्य उपकरण मांगे हैं। 

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी