चीन ने अमेरिका पर एशिया में समर्थन ‘हाईजैक’ करने के प्रयास का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

सिंगापुर। चीन के रक्षा मंत्री ने रविवार को अमेरिका पर एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों को बीजिंग के खिलाफ करने के लिये उनके समर्थन को हथियाने (हाईजैक करने) का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘‘बहुपक्षवाद की आड़ में’’ अपने हितों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन पर बरसते हुये, एक दिन पहले शांगरीला डायलॉग में लगाये गये उनके ‘बदनाम करने वाले आरोपों’ को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के आठ साल पूरे! अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- दुनिया में भारत का सम्मान पुन: स्थापित किया

उन्होंन कहा, ‘‘यह रणनीति हमारे क्षेत्र के देशों का समर्थन हथियाने और एक विशिष्ट देश को निशाना बनाने लिए स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के नाम पर एक विशेष छोटा समूह बनाने का प्रयास है। यह दूसरों को रोकने और उन्हें घेरने के लिए संघर्ष और टकराव पैदा करने की रणनीति है।’’ चीन अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है और इस क्षेत्र में अपने प्रभाव और महत्वाकांक्षाओं का विस्तार करना चाहता है। चीन ने हाल ही में सोलोमन द्वीप समूह के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इससे कई लोगों को इस बात डर है कि प्रशांत क्षेत्र में चीन अपने नौसैनिक अड्डे बना सकता है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।