योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2026

जापान की टेक्नोलॉजी जापान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ऐसा दांव लगाया है जो चीन को हिलाकर रख सकता है। दरअसल चीन अगर किसी देश से डरता है तो वह देश जापान है। रूस में तैनात चीन के एक राजदूत ने कहा है कि जापान के पास 5500 परमाणु हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय संधि की वजह से जापान ने अभी तक परमाणु हथियार नहीं बनाए हैं। लेकिन जापान के पास ऐसी टेक्नोलॉजी और वेपन ग्रेड प्लूटोनियम है जिसकी मदद से जापान चाहे तो सिर्फ 6 महीने में न्यूक्लियर वॉर हेड्स बना सकता है। इसीलिए चीन बार-बार भारत को चेतावनी देता है कि जापान से दूर रहो। लेकिन एक तरफ जापान के रक्षा मंत्री भारत के दौरे पर आ गए तो दूसरी तरफ जापान के 200 से ज्यादा लोग सीएम योगी से मिलने पहुंच गए। 

इसे भी पढ़ें: Japan का जुलाई Exports रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, लेकिन व्यापार घाटा भी बढ़ा

आपको बता दें कि जापान के डेलीगेशन और उत्तर प्रदेश की सरकार के बीच जो बातचीत चल रही है, उसमें यह निकल कर आया है कि जापान उत्तर प्रदेश में डिफेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में भारी निवेश की योजना बना रहा है। सोचिए अगर जापान ने उत्तर प्रदेश में हथियार बनाने शुरू कर दिए तो यह कितनी बड़ी जिओपॉलिटिकल घटना होगी। चीन कभी नहीं चाहता कि जापान ऐसा करे। लेकिन जापान उत्तर प्रदेश में इसकी प्लानिंग कर रहा है। आपको बता दें कि जापान ने उत्तर प्रदेश को चुनने से पहले पूरी रिसर्च की है। जापान ने देखा कि उत्तर प्रदेश के कई इलाके दिल्ली एनसीआर के डोर स्टेप पर हैं। आने जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे है। कारगो के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। बड़े पैमाने पर काम करने के लिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी है। 

इसे भी पढ़ें: Indo-Pacific में चीन की चुनौती का जवाब, भारत-जापान के बीच MoA से मजबूत होगी Maritime Security

इसके अलावा जापान देख चुका है कि उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइलें बन रही हैं। AK-203 जैसी खतरनाक असॉल्ट राइफल्स बन रही हैं। इजराइल भी लगातार सीएम योगी से मिलता रहता है। ऐसे में जापान सीएम योगी और उत्तर प्रदेश पर दांव लगा रहा है। सीएम योगी अगर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं करते तो दुनिया के देश उनके पास नहीं आते। खबर है कि जापान उत्तर प्रदेश में 3191 करोड़ का निवेश कर सकता है। जिससे उत्तर प्रदेश में 10,000 से भी ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी और उत्तर प्रदेश ग्लोबल स्टेज पर आ जाएगा।  

प्रमुख खबरें

पुडुचेरी के Thattanchavady उपचुनाव में शुरुआती चार घंटों में 39 फीसदी वोटिंग दर्ज

VVS Laxman बोले Shreyas Iyer बनेंगे सफल कप्तान, रणनीति और तैयारी को सराहा

सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

West Bengal Bypolls: रेजीनगर में विधायक Humayun Kabir गिरफ्तार, नंदीग्राम में तनाव के बीच मतदान