सीमा पर तनाव के बीच भारत में तैनात होंगे चीन के राजदूत, Xu Feihong के नाम पर जिनपिंग की मुहर

By अभिनय आकाश | May 07, 2024

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख सैन्य गतिरोध पर दोनों देशों के बीच जमे हुए संबंधों के बीच 18 महीने की असामान्य रूप से लंबी देरी के बाद वरिष्ठ राजनयिक जू फीहोंग को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है। हालांकि बीजिंग में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी से पुष्टि की है कि अफगानिस्तान और रोमानिया के पूर्व राजदूत जू को भारत में चीन का नया दूत नियुक्त किया गया है।60 वर्षीय जू के जल्द ही अपनी नई पोस्टिंग संभालने के लिए नई दिल्ली जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! 5 साल बाद यूरोप के दौरे पर जिनपिंग, मोदी के दोस्त मैक्रों क्यों नहीं रिसीव करने पहुंचे?

जू फेइहोंग कौन है?

फेइहोंग अनुभवी चीनी राजनयिक सन वेइदॉन्ग का स्थान लेंगे, जिन्होंने अक्टूबर 2022 में भारत में अपना कार्यकाल पूरा किया था। सन, जो भारत में अपने कार्यकाल से पहले पाकिस्तान में चीन के दूत थे, वर्तमान में चीन की दक्षिण एशिया नीति की देखरेख करने वाले उप विदेश मंत्री हैं। जू की नियुक्तिभारत में चल रहे आम चुनावों के साथ मेल खाती है, लंबे समय से चल रहे सैन्य गतिरोध को हल करने के लिए बीजिंग और नई दिल्ली के बीच लंबी सैन्य और राजनयिक वार्ता के बीच हुई है।

इसे भी पढ़ें: China ने 16वीं बार Uber Cup जीता, फाइनल में Indonesia को 3-0 से हराया

जू फेइहोंग की नियुक्ति दोनों देशों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

पैंगोंग त्सो (झील) क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध पैदा होने के बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार को छोड़कर संबंध ठंडे पड़े हुए थे। पूर्वी लद्दाख गतिरोध के परिणामस्वरूप द्विपक्षीय संबंधों में रुकावट आ गई है। गतिरोध को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने अब तक कोर कमांडर स्तर की 21 दौर की वार्ता की है। 

प्रमुख खबरें

पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ जम्मू कश्मीर में BJP का प्रदर्शन

CAA मोदी की गारंटी है, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में PM Modi ने कांग्रेस और टीएमसी को बताया एक ही सिक्के के दो पहलू

मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला : Rajnath Singh

चुनाव के बाद Mohan सरकार में कैबिनेट का विस्तार संभव, Congress से आए नेता बन सकते हैं मंत्री