चीन की महत्वकांक्षा ही बनी उसकी गले की फांस, दोस्त पाकिस्तान से बोल पड़ा ड्रैगन- सब बर्बाद कर दिया

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2021

चीन का मकसद बेल्ट एंड रोड परियोजना के जरिये पूरी दुनिया को चीन से जोड़ने का है। इसके लिए वो कई देशों में भारी मात्रा में निवेश कर रहा है। सीपीईसी प्रोजेक्ट के तहत चीन सड़क, रेलवे और ऊर्जा पाइपलाइन बिछाने के लिए पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर लोन दे रहा है। इस परियोजना को साल 2049 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन पाकिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार ने चीनी कंपनियों को निराश कर दिया है। पाकिस्तान के सीनेट पैनल की ओर से भी इस प्रोजक्ट के तीन सालों में जीरो प्रगति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। चीनी सीपीईसी पर काम की मंद रफ्तार से सीनेट की स्थाई समिति के अध्यक्ष भी असंतुष्ट हैं। वहीं इसको लेकर चीन की ओर से लगातार नाराजगी जाहिर की जा रही है। चीन के राजदूत की तरफ से भी शिकायती लहजे में कहा गया है कि सीपीईसी को बर्बाद कर दिया है और तीन वर्षों में इस पर कोई काम नहीं हुआ है। 

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा