अमेरिका और चीन के बीच तनाव खत्म करने के लिए शीर्ष नेताओं ने मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2022

नुसा दुआ (इंडोनेशिया)| अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वाशिंगटन और बीजिंग के बीच हाल में बढ़ी कड़वाहट को खत्म करने या कम से कम करने की कवायद के तौर पर शनिवार को चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। ब्लिंकन और वांग यी इंडोनेशिया के बाली में बातचीत कर रहे हैं।

जब दोनों नेता बंद कमरे में बैठक के लिए जा रहे थे तब ब्लिंकन ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच जटिल तथा परिणामी संबंधों की स्थिति में काफी मुद्दों पर बात करने की आवश्यकता है और मैं रचनात्मक एवं सार्थक बातचीत के लिए उत्साहित हूं।’’

वहीं, वांग ने कहा, ‘‘दोनों देशों के लिए सामान्य बातचीत करना और यह सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करना आवश्यक है कि यह रिश्ता सही दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।’’ अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ब्लिंकन और वांग के बीच वार्ता से कोई बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद नहीं है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट