उत्तर कोरिया का साथ दे रहा चीन और रूस, कड़े प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव के पक्ष में नहीं दो देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2022

संयुक्त राष्ट्र। चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में उत्तर कोरिया पर नए कड़े प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी प्रस्ताव के विरोध में वीटो करने का बचाव किया है। दोनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ाने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिक प्रतिबंधों के खिलाफ अपने विरोध को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि अब उत्तर कोरिया और बाइडन प्रशासन के बीच संवाद की आवश्यकता है। करीब 70 देशों ने महासभा की खुली बैठक में अपनी बात रखने के लिए हस्ताक्षर किए हैं, जिसकी महासभा अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे संयुक्त राष्ट्र अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगा।

इसे भी पढ़ें: ‘स्क्रीनिंग टूल’ से छात्रों के भावनात्मक, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता लगाना संभव

उत्तर कोरिया ने रविवार को कम दूरी की आठ मिसाइलें दागी थीं जो देश के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में एक दिन में रिकॉर्ड संख्या में दागी गई मिसाइलें हैं। अमेरिका के उपराजदूत जेफ्रे डीलॉरेंटिस ने महासभा को बताया कि रिकॉर्ड संख्या में मिसाइलें दागी गयी हैं क्योंकि उत्तर केारिया ‘‘संभावित सातवें परमाणु परीक्षण के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।’’ उसने उत्तर कोरिया के इस कदम को ‘‘बिना उकसावे’’ की कार्रवाई बताया है। डीलॉरेंटिस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बार-बार और सार्वजनिक रूप से कहा है कि हम प्योंगयांग के साथ बिना पूर्व शर्तों के बातचीत चाहते हैं और चीन समेत निजी माध्यमों से यह संदेश पहुंचाया गया है। महासभा के प्रस्ताव के अनुसार स्थायी सदस्य या वीटो का अधिकार रखने वाले सदस्यों को वक्ताओं की सूची में प्राथमिकता दी जाएगी। संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन ने अमेरिका पर उत्तर कोरिया द्वारा उठाए सकारात्मक कदमों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में रूस के उपराजदूत एना इव्स्टीग्नीवा ने कहा कि उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध ‘‘अंतिम गतिरोध होगा’’।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई