चीन बना मददगार, WHO को दिए 3 करोड़ डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

बीजिंग।  चीन ने बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिये तीन करोड़ डॉलर के अतिरिक्त अनुदान की घोषणा की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। यह अनुदान चीन के द्वारा इससे पहले डब्ल्यूएचओ को दी गई दो करोड़ डॉलर की राशि के अतिरिक्त होगा।

उल्लेखनीय है कि चीन ने कुछ ही रोज पहले अमेरिका द्वारा डब्ल्यूएचओ का वित्त पोषण रोकने पर पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में डब्ल्यूएचओ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए वित्तपोषण रोका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि डब्ल्यूएचओ का रवैया पक्षपाती है और वह चीन के पक्ष में झुका हुआ है।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant