भारत से तनाव के बीच चीन ने नए कमांडर को सौंपी सीमा की जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

बीजिंग। चीन-भारत सीमा पर चौकसी रखने वाले अपने वेस्टर्न थियेटर कमांड बलों के लिए चीन ने नये सैन्य कमांडर की नियुक्ति की है। सीमा पर गतिरोध समाप्त करने के मकसद से शनिवार को वरिष्ठ भारतीय और चीनी सैन्य अधिकारियों के बीच होने वाली प्रमुख वार्ता से पहले यह कदम उठाया गया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमांड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की है कि लेफ्टिनेंट जनरल शू किलिंग को उसके सीमा बलों का नया कमांडर नियुक्त किया गया है। खबरों के मुताबिक इससे पहले किलिंग ईस्टर्न थियेटर कमांड में सेवा दे चुके हैं। पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमांड भारत के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर निगरानी रखती है। इसमें सेना, वायु सेना और रॉकेट फोर्स के जवान शामिल हैं। इसके प्रमुख जनरल झाओ जोंगकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Twitter ने ट्रंप की जॉर्ज फ्लॉयड को दी श्रद्धांजलि वाली वीडियो हटायी

नयी नियुक्ति ऐसे समय में की गयी है जब चीनी और भारतीय बलों के बीच पिछले महीने की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। खबरों के अनुसार, दोनों पक्ष शनिवार को पूर्वी लद्दाख में महीने भर से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के मकसद से विशेष प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह भारतीय और चीनी सेना के बीच पहली गहन वार्ता होगी जिसका नेतृत्व दोनों सेनाओं के लेफ्टिनेंट जनरल करेंगे। नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत की ओर से वार्ता में लेह स्थित 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भाग ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar