Pakistan Blast: चीनी नागरिकों की मौत से भड़का चीन, आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

बीजिंग। चीन ने पाकिस्तान से उसके देश में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का बुधवार को आग्रह किया और कराची विश्वविद्यालय में हुए आत्मघाती हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इस हमले में तीन चीनी शिक्षक और अन्य लोग घायल हो गए। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हुए ताजा हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि चीनी नागरिकों का खून यूं ही नहीं बहाया जा सकता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से यकीनन इसकी कीमत वसूली जानी चाहिए। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी स्थित कराची विश्वविद्यालय में मंगलवार को बुर्का पहने एक आत्मघाती महिला हमलावर ने एक कार को विस्फोट कर उड़ा दिया जिसमें तीन चीनी नागरिकों और एक अन्य की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: यदि अमेरिका भारत से मित्रता चाहता है तो दोस्त को कमजोर नहीं होना चाहिए : सीतारमण

पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बीएलए के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला ‘‘ब्रिगेड की पहली महिला आत्मघाती हमलावर’’ शैरी बलूच उर्फ ब्रम्श ने किया था। उन्होंने कहा कि यह हमला बलूच प्रतिरोध के इतिहास में एक नया अध्याय है इस संबंध में विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मरने वालों में तीन चीनी नागरिक शामिल हैं जिनकी पहचान कन्फ्यूशियस इंस्टिट्यूट के निदेशक हुआंग गुइपिंग, डिंग मुपेंग, चेन सा और पाकिस्तानी चालक खालिद के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट में वांग युकिंग और हामिद नामक दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी