उइगर मुस्लिमों की जिंदगी जहन्नुम बना कर पाकिस्तान का हितैशी बना चीन! लश्कर के शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने से रोका

By रेनू तिवारी | Oct 19, 2022

जहां चीन अपने देश में आतंकवात पर लगाम लगाने की दुहाई देकर उइगर मुस्लिम पर मानवता को शर्मसार करने वाले अत्याचार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के आतंकवादियों का संरक्षक बना हुआ हैं। पूरी दुनिया जिसे वैश्विक आतंकवादी घोषित कर चुकी है उसे चीन अपने हित के लिए खुली छूट देने पर अमादा हैं। चीन ने एक बार फिर पाकिस्तान प्रेम में आकर भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में वोटिंग की हैं। 

इसे भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को चीन ने किया बाधित

आपको बता दें कि हाल ही में जब चीन के खिलाफ UNHRC में उइगर मुस्लिम को लेकर प्रस्ताव आया था तब भारत ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। वह अपसेंट रहा था क्योंकि भारत को लगता है कि उइगर मुस्लिमों का मुद्दा चीन का आंतरिक मामला हैं और उसने UNHRC में लाये गये प्रस्ताव में हिस्सा न लेकर एक सरह से चीन का समर्थन ही किया था लेकिन चीन ने ऐसा नहीं किया। उसने पाकिस्तान का एक बार फिर से डंके की चोट पर समर्थन किया। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर