चीन अपने बेबुनियाद दावों को जितनी बार चाहे दोहरा सकता है, भारत ने अरुणाचल प्रदेश पर बीजिंग को लताड़ा,

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन अपने निराधार दावों को जितनी बार चाहे दोहरा सकता है। लेकिन उससे स्थिति नहीं बदलेगी। गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश पर इस मामले पर हमारी स्थिति बार-बार स्पष्ट की गई है। हमने हाल ही में इस संबंध में बयान भी जारी किए हैं। मुझे लगता है कि कुछ बयान हैं।

इसे भी पढ़ें: China में क्यों छपते हैं दुनिया के कई देशों के नोट? थाइलैंड, नेपाल, श्रीलंका, पोलैंड समेत कई नाम शामिल, बिठा रखा है सबसे बड़ा प्रिंटिंग सेटअप

चीन की कड़ी प्रतिक्रिया अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल की उस टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ‘‘अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी