चांद के कुछ ह‍िस्‍सों पर चीन ठोंक सकता है अपना दावा, अंतर‍िक्ष में गुपचुप चला रहा सैन्‍य कार्यक्रम, NASA के दावे ने दुनिया को कर दिया हैरान

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2024

नासा के प्रमुख ने अंतरिक्ष में चीन की सैन्य उपस्थिति को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिससे दुनिया में खलबली मच गई है। नाना ने कहा है कि बीजिंग अपने सैन्य उद्देश्यों को छिपाने के लिए अपने नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों का उपयोग कर रहा है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कैपिटल हिल में अमेरिकी सांसदों से कहा कि चीन ने विशेष रूप से पिछले 10 वर्षों में असाधारण प्रगति की है, लेकिन वे बहुत ही गोपनीय हैं। द गार्जियन ने नेल्सन के हवाले से कहा कि हम मानते हैं कि उनका अधिकांश तथाकथित नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम एक सैन्य कार्यक्रम है। और मुझे लगता है, वास्तव में हम एक रेस में हैं।

इसे भी पढ़ें: XI Jinping ने ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा- परिवार के पुनर्मिलन'को कोई नहीं रोक सकता

नेल्सन ने पहले कहा था कि अमेरिका चीन के साथ अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा में लगा हुआ था और चेतावनी दी थी कि चीन अंततः चंद्रमा के संसाधन-समृद्ध क्षेत्र पर "स्वामित्व" के लिए अपना दावा पेश कर सकता है। चीन ने 2022 में कई चंद्र परिक्रमा और नमूना-पुनर्प्राप्ति मिशन शुरू करते हुए एक पृथ्वी-परिक्रमा अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किया। इसके बाद, अमेरिका अपने आर्टेमिस III मिशन पर 2026 में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर वापस भेजने की रणनीति बना रहा है। दूसरी ओर, चीन का लक्ष्य 2030 तक चंद्रमा पर इंसानों को उतारने का है।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट