China: ताउम्र सत्ता में बने रहेगें चिनफिंग, संसद ने पांच साल के तीसरे कार्यकाल का किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

बीजिंग। चीन की संसद ने शुक्रवार को अभूतपूर्व रूप से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पांच साल का तीसरा कार्यकाल देने का सर्वसम्मति से समर्थन किया, जिससे उनके ताउम्र सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले साल अक्टूबर में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की कांग्रेस की बैठक में 69 वर्षीय चिनफिंग को फिर से सीपीसी का नेता चुना गया था। सीपीसी की कांग्रेस हर पांच साल में एक बार होती है। इसी के साथ, चिनफिंग सीपीसी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद पांच साल के तीसरे कार्यकाल के लिए पार्टी प्रमुख चुने वाले पहले चीनी नेता बन गए थे।

चिनफिंग पिछले साल अक्टूबर में हुई सीपीसी कांग्रेस में पार्टी के महासचिव भी चुने गए थे। इस दौरान, सीपीसी ने अपने सभी शीर्ष नीति निकायों के लिए नए नेतृत्व का चयन किया था। एनपीसी की राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कार्यवाही में 2,950 से अधिक सांसदों ने ‘सर्वसम्मति से चिनफिंग के चुनाव’ की घोषणा की। तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थन मिलने के बाद चिनफिंग ने संविधान के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा ली और झुककर सदन के सदस्यों का अभिवादन किया। एनपीसी ने उपराष्ट्रपति के रूप में चिनफिंग के करीबी सहयोगी हान झेंग के नाम का भी समर्थन किया।

एनपीसी का इस साल का वार्षिक सत्र इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चीन सरकार में नेतृत्व में 10 साल में एक बार होने वाले बदलावों पर मुहर लगाई जानी है, जिसमें प्रधानमंत्री पद भी शामिल है। प्रधानमंत्री स्टेट काउंसिल (केंद्रीय मंत्रिमंडल) की अध्यक्षता करता है। मौजूदा प्रधानमंत्री ली क्विंग का कार्यकाल इस वर्ष के एनपीसी सत्र के साथ समाप्त होगा। ली कियांग के उनका उत्तराधिकारी चुने जाने की प्रबल संभावनाएं हैं, जो चिनफिंग के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Trump की नई किताब में शामिल होंगे मशहूर हस्तियों और नेताओं के पत्र

एनपीसी शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगा सकती है। नए नेतृत्व के सभी नामों को कुछ सप्ताह पहले चिनफिंग की अध्यक्षता में हुई सीपीसी की बैठक में अनुमोदित किया गया था। एनपीसी की मंजूरी एक औपचारिकता भर मानी जाती है। चीन के नए प्रधानमंत्री इस साल के वार्षिक एनपीसी सत्र के अंतिम दिन 13 मार्च को अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला