तनातनी के बीच चीन ने चेंगदू में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास किया बंद, इमारत को कब्जे में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

बीजिंग/चेंगदू। चीन ने सोमवर को कहा कि अमेरिका के चेंगदू स्थित महावाणिज्य दूतावास परिसर के खाली होने के बाद उसने इमारत को अपना कब्जे में ले लिया है। चीन ने ह्यूस्टन में चीनी महावाणिज्य दूतावास बंद करने के अमेरिका के आदेश के बाद, जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे चेंगदू के अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास बंद करने आदेश दिया था। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ 27 जुलाई सुबह 10 बजे चेंगदू में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया गया।’’ उसने कहा, ‘‘ इसके बाद चीन के सक्षम अधिकारी मुख्य प्रेवशद्वार से इमारत में दाखिल हुए और परिसर को अपने कब्जे में ले लिया।’’ चेंगदू चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी है। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने अपने सोशल मीडिया खाते पर बताया कि चेंगदू में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास से सोमवार सुबह छह बजकर 18 मिनट पर अमेरिकी झंडा उतार दिया गया।

इसे भी पढ़ें: ह्यूस्टन स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास में अमेरिकी एजेंसी ने किया प्रवेश, हटाया गया चीन का झंडा

बयान में कहा, ‘‘ हम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के फैसले से निराश हैं और चीन में अपने अन्य मिशन के जरिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी रखेंगे।’’ हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने एक खबर में बताया कि सुबह 11 बजे से पहले, कई कारें, एक सफेद एम्बुलेंस और दर्जनों चीनी कर्मचारियों को चेंगदू महावाणिज्य दूतावास के पास देखा गया। पुलिस ने वाणिज्य दूतावास के सामने सड़क और पैदल पथ बंद कर दिए हैं और वहां अवरोधक लगाये हैं। इस वाणिज्य दूतावास की शुरुआत 1985 में की गई थी। इसमें200 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से 150 स्थानीय थे।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में