चीन ने अमेरिका पर चाइना मोबाइल को अनुचित तरीके से ''दबाने'' का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

बीजिंग। चीन ने अमेरिका पर उसकी दिग्गज कंपनी चाइना मोबाइल को अनुचित तरीके से दबाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी नियामकों ने दूरसंचार कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता की वजह से परिचालन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चाइना मोबाइल अमेरिका का स्वामित्व और नियंत्रण चीन सरकार के पास है। इस वजह से उसे अमेरिकी बाजार में अनुमति देने से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और विधि प्रवर्तन का जोखिम पैदा होगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका, चीन व्यापार समझौते के ‘बहुत नजदीक’ थे, लेकिन बीजिंग ने फिर सौदेबाजी शुरू की: ट्रंप

इस फैसले से चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी के आठ साल से अमेरिकी बाजार में उतरने के प्रयास बेकार चले गए हैं। हालांकि, यह फैसला हैरान करने वाला नहीं है। एफसीसी के चेयरमैन अजित पई ने पिछले महीने सार्वजनिक रूप से कंपनी के आवेदन का विरोध किया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग श्वांग ने कहा, ‘‘हम अमेरिका से कहना चाहते हैं कि वह हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर चीन की कंपनियों को ‘दबाने’ के गलत व्यवहार पर रोक लगाए।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना