China Hacker US: चीन का साइबर अटैक, अमेरिकी राजदूत का ईमेल अकाउंट हैक

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2023

चीन में अमेरिकी राजदूत के साथ हैकिंग का मामला सामने आया है। चीनी हैकरों ने उनके ईमेल अकाउंट में सेंध लगाई है। हालांकि चीन ने अपना हाथ होने की बात से इनकार किया है। सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि बीजिंग द्वारा एक और सुरक्षा उल्लंघन में चीन स्थित हैकरों ने हाल ही में लक्षित खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के अभियान के तहत चीन में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स के ईमेल खातों में सेंध लगाई। अधिकारियों के अनुसार, हैकरों ने पूर्वी एशिया के सहायक विदेश मंत्री डैनियल क्रिटेनब्रिंक के ईमेल खाते तक भी पहुंच बनाई, जिन्होंने हाल ही में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ चीन की यात्रा भी की थी। 

इसे भी पढ़ें: Kissinger and China: अमेरिका के जेम्स बॉन्ड पहुंचे चीन, कैसे रिश्ते सुधारने की कर रहे कोशिश?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में चीन के दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने ईमेल के जवाब में कहा कि चीन हर तरह के साइबर हमलों और चोरी का विरोध करता है और उनका मुकाबला करता है। हमारी इस मामले पर स्थिति साफ है। उन्होंने आगे कहा कि साइबर हमलों के सोर्स की पहचान करना एक जटिल तकनीकी मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष निराधार अटकलें लगाने की जगह प्रोफेशनल तरीका अपनाएं।

प्रमुख खबरें

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद