Russia-Ukraine War में होने वाली है चीन की एंट्री, अमेरिका को है किस बात का डर?

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2023

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। गत वर्ष 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला शुरू किया था। वहीं चीन अब यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नई दरार डालने की कोशिश में लगा है। पश्चिमी नेताओं ने इस सप्ताह यूक्रेन के लिए चीन की शांति योजना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लेकिन पहले संकेत के रूप में इस कदम का सावधानी पूर्वक से स्वागत किया है। चीन मानता है कि युद्ध को केवल एक यूरोपीय मामला नहीं माना जा सकता है। चीन के विदेश नीति प्रमुख वांग यी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में यह खबर दी कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही एक "शांति प्रस्ताव" पेश करेंगे। मास्को और कीव के बीच छिड़े जंग को बीजिंग संघर्ष कहता है युद्ध नहीं। 

वांग यी ने म्युनिख में कहा कि बीजिंग यूक्रेन और रूस के लिए एक शांति योजना पेश करेगा और यूरोप के साथ  संबंध बनाए रखेगा। वहीं सीएनएन के अनुसार रूस के युद्ध के प्रयायों में चीन चुपचाप से उसकी सहायता कर रहा है। वांग ने सम्मेलन में कहा कि ये युद्ध जारी नहीं रह सकता। हमें ये सोचने की जरूरत है कि इस युद्ध को समाप्त करने के लिए हम क्या प्रयास कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चीनी विदेश मंत्री से मिले ब्लिंकन, कहा: अमेरिकी संप्रभुता का उल्लंघन अस्वीकार्य

अमेरिका ने दे दी चेतावनी

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का ‘घातक समर्थन’ जारी रखने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि इसके अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर ‘गंभीर प्रभाव’ होंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ब्लिंकन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठतम विदेश नीति अधिकारी वांग यी के साथ म्यूनिख में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई थी। ब्लिंकन ने बैठक में वांग के समक्ष रूस-यूक्रेन युद्ध का भी मुद्दा उठाया। ब्लिंकन ने कहा, ‘‘चीन द्वारा यूक्रेन युद्ध में रूस को दिए जा रहे घातक समर्थन को लेकर चिंता है। मैं उनके साथ साझा कर रहा हूं, क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे राष्ट्रपति शी जिनफिंग से साझा किया था कि हमारे रिश्तों पर इसके गंभीर प्रभाव हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Video | नागपुर में IAF अधिकारी की पत्नी के साथ कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज वीडियो आया सामने

FIFA World Cup 2024 में 68 साल बाद टूटा रिकॉर्ड! एक ही दिन में 4 धमाकेदार Matches हुए ड्रॉ, फैंस हैरान

NEET Re-Exam से ठीक पहले Modi सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन, 22 June तक Telegram App को भारत में किया गया बंद

2026 FIFA World Cup फाइनल में Donald Trump की एंट्री! विजेता को ट्रॉफी देंगे