G-20 मीटिंग बहुपक्षवाद पर देती है सकारात्मक संकेत, जी 20 मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे चीन के विदेश मंत्री किन गैंग

By अभिनय आकाश | Feb 28, 2023

बेंगलुरु में जी 20 की बैठक के बाद सदस्य देशों के वित्त मंत्री 1-2 मार्च को एक बार फिर से मिल रहे हैं। राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली इस बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-चीन के बीच तना-तनी हावी रहने की उम्मीद है। फिर भी भारत ये उम्मीद जता रहा है कि इस बैठक में जलवायु परिवर्तन और तीसरी दुनिया के देशों पर बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों की अनदेखी नहीं की जाएगी। वहीं इन सब के बीच दिल्ली में जी-20 मंत्रियों की बैठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चीन के विदेश मंत्री किन गैंग दिल्ली में जी-20 मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Umar Khalid पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रोकने के लिए ABVP ने केंद्र से मांगी मदद

बुनियादी ढांचे पर Russia रोके हमले तो यूक्रेन भी बंद करेगा जवाबी कार्रवाई: Zelenskyy

Rajasthan Urban Body Polls: नितिन नवीन ने जनता का जताया आभार, कहा विकास नीतियों पर लगी मुहर

Punjab में Kisan Mazdoor Morcha का मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन, कर्ज माफी समेत 12 सूत्री मांगें उठाईं