संबंधों को स्थिरता प्रदान करने के लिये अमेरिका के दौरे पर चीन के विदेश मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2023

अमेरिका और चीन के रिश्तों में कड़वाहट के बीच संबंधों को स्थिरता प्रदान करने के प्रयास में चीनी विदेश मंत्री वांग यी वाशिंगटन की यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच शिखर सम्मेलन को लेकर भी बात हो सकती है।

वांग और ब्लिंकन की प्रारंभिक बैठक के बाद, चीनी पक्ष ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने रचनात्मक माहौल में चीन-अमेरिका संबंधों और साझा चिंता के मुद्दों पर विचार विमर्श किया।’’

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘मतभेद के क्षेत्रों’’ और ‘‘सहयोग के क्षेत्रों’’ पर चर्चा की, जबकि ब्लिंकन ने ‘‘दोहराया कि अमेरिका हमारे और हमारे सहयोगियों तथा साझेदारों के हितों और मूल्यों के लिए खड़ा रहेगा।’’

अमेरिकी अधिकारियों ने बैठक से पहले कहा कि वे वांग यी के समक्ष इस बात पर जोर देंगे कि अगर चीन एक प्रमुख जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय पक्ष बनना चाहता है तो वह वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका बढ़ाए।

अमेरिका यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को समर्थन देने और इजराइल-हमास युद्ध को लेकर चुप्पी साधने के कारण चीन से निराश है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, ‘‘चीन को पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में अपनी क्षमता का उपयोग करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि चीन के इस क्षेत्र के कई देशों के साथ संबंध हैं, और हम उनसे आग्रह करेंगे कि वे उन संबंधों, संचार लाइन का उपयोग शांति और स्थिरता के लिए करें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर