By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2023
आर्थिक सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ बातचीत को अंतिम रूप देने से पहले पाकिस्तान को चीन से 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की बहुप्रतीक्षित सहायता राशि मिली। वित्त मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। डार ने ट्वीट किया, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को चाइना डेवलपमेंट बैंक से आज 70 करोड़ डॉलर का फंड मिला। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमत्री शहबाज शरीफ ने विशेष मित्र के प्रति आभार व्यक्त किया।