China ने दिया भारत को होश उड़ाने वाला ऑफर, नाटो का नक्शा ही बदल जाएगा, अमेरिका समेत पूरी दुनिया हैरान!

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2025

चीन के एक डिप्लोमैट ने भारत का नाम लेते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। चीनी डिप्लोमैट ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए भारत को होश उड़ा देने वाला ऑफर दे दिया है। इस ऑफर की टाइमिंग अपने आप में अहम हो जाती है क्योंकि कुछ ही दिन पहले नाटो चीफ ने भारत और चीन दोनों को धमकी दी थी। नाटो चीफ मार्क रूटे ने भारत और चीन को धमकी भरे लहजे में कहा था कि सबसे पहले तो रूस से तेल खरीदना बंद कर दो नहीं तो आप दोनों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। इसके बाद नाटो चीफ मार्क रूटे ने कहा कि अपने दोस्त पुतिन को फोन मिलाओ और उनसे कहो कि वो यूक्रेन के साथ शांति प्रस्ताव पर साइन कर दें। नहीं तो तीनों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नाटो चीफ की धमकी का सीधा मतलब ये है कि भारत और चीन को 32 देशों ने धमकी दी है। 

इसे भी पढ़ें: China Border के पास बादलों में छुपे विमानों को उड़ा आई नई मिसाइल, अपने हथियारों को और ज्यादा घातक बना रहा भारत

भारत के शानदार जावब के बाद बारी चीन की आई। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाटो को जवाब देने के लिए भारत को ही एक ऑफर दे दिया। चीन ने तो भारत को एक ऐसा ऑफर दे दिया है जो पूरे नाटो को तबाह कर सकता है। चीन ने ऐलान किया है कि वो भारत और रूस के साथ मिलकर उस गठबंधन को दोबारा जिंदा करना चाहता है जो अपने बूते पर पूरे नाटो को बर्बाद कर सकता है। चीन का मानना है कि भारत, रूस और चीन ऐसी तीन महाशक्तियां हैं जो दोबारा एक हो गई तो नाटो का नक्शा बदल सकती हैं। लेकिन इस संगठन को दोबारा जिंदा करने के लिए भारत हां कह दे। इस संगठन का नाम रिक ट्राइका है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन-रूस-भारत सहयोग न केवल तीनों देशों के संबंधित हितों की पूर्ति करता है, बल्कि क्षेत्र और विश्व में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और प्रगति को बनाए रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Russia से तेल खरीदने वालों पर यूरोपीय संघ की सख्ती, गुजरात की Nayara Energy पर प्रतिबंध, RIL भी आ सकती है चपेट में, India ने किया पलटवार

ऐसा ही ऑफर रूस ने भी भारत को दिया था। रूस ने कहा था कि हम भारत और चीन के साथ मिलकर आरआईसी ट्राइका गठबंधन को दोबारा शुरू करना चाहते हैं। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुदेंको के हवाले से कहा कि मॉस्को आरआईसी प्रारूप की बहाली की उम्मीद करता है और इस मुद्दे पर बीजिंग और नयी दिल्ली के साथ बातचीत कर रहा है। आंद्रेई रुदेंको ने कहा कि यह विषय दोनों देशों के साथ हमारी बातचीत में शामिल है। हम इस प्रारूप को सफल बनाने में दिलचस्पी रखते हैं, क्योंकि तीनों देश (भारत, चीन, रूस) ब्रिक्स के संस्थापकों के अलावा महत्वपूर्ण साझेदार हैं। 

प्रमुख खबरें

Bihar: Prashant Kishor की रोजगार क्रांति, Bankipur के 10,000 युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, मांगा CV

Sujan Singh Park Land Dispute: दिल्ली हाई कोर्ट ने जून के फैसले पर लगाई रोक, Status Quo बनाए रखने का निर्देश

West Bengal Voter List से नाम हटाने पर Supreme Court सख्त, ECI से मांगा SIR Tribunals का डिस्पोजल डेटा

FCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार? विपक्ष के विरोध के बीच बड़ा संकेत