टैरिफ लगाने चले थे ट्रंप, जिनपिंग ने किया कुछ ऐसा, माथा पकड़ लेगा अमेरिका, Google को भी नहीं बख्शा

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने से पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने चीन पर भी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सबसे पहला ऐलान कर दिया कि वो पहला ऑर्डर मैक्सिको, कनाडा और चीन के खिलाफ अपना ऑर्डर निकालेंगे। शपथ लेने के तुरंत बाद ट्रंप ने उन एक्सीक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया, जिसमें कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत और चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। एक फरवरी से इसे शुरू होना था। लेकिन किसी तरह कनाडा और मैक्सिको ने इसके लिए ट्रंप को मना लिया। फिलहाल 30 दिनों के लिए दोनों देशों को मोहलत दे दी है। लेकिन यहां पर चीन का नंबर अभी तक नहीं लगा। चीन पर लगा 10 प्रतिशत टैरिफ एक फरवरी से शुरू हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी अमेरिकी फर्स्ट की पॉलिसी को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 1, दो, 3...भारत के कई दुश्मनों पर ट्रंप ने कर दी बड़ी स्ट्राइक, कोई छूट तो नहीं गया?

चीन ने घोषणा की है कि वो गूगल पर विश्वासविरोधी कानूनों के उल्लंघन के संदेह पर जांच करेगा। दरअसल, चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने कहा कि वो अपने एंटी मोनोपॉली कानून के उल्लंघन को लेकर गूगल के खिलाफ जांच शुरू कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ का आदेश दिया था जो मंगलवार को लागू होने वाला था, हालांकि ट्रम्प ने अगले कुछ दिनों में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बात करने की योजना बनाई थी। इस बीच, मंगलवार को चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने कहा कि वह एंटीट्रस्ट कानूनों के उल्लंघन के संदेह में Google की जांच कर रहा है। हालाँकि घोषणा में विशेष रूप से किसी टैरिफ का उल्लेख नहीं किया गया था, यह घोषणा ट्रम्प के 10 प्रतिशत टैरिफ प्रभावी होने के कुछ ही मिनट बाद आई।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें