पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चीन का भरोसा कम हुआ : पाकिस्तानी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

 इस्लामाबाद| पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सांसद का कहना है कि पिछले महीने कराची विश्वविद्यालय पर हुए हमले के बाद से चीनी नागरिकों और उसकी परियोजनाओं की रक्षा करने की पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता में चीन का विश्वास कम हुआ है।

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया यह ताजा हमला है। पाकिस्तान के वरिष्ठ सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने हमले के बाद चीनी पक्ष को लेकर शुक्रवार को दैनिक समाचार पत्र डॉन से कहा, ‘‘इस हमले को लेकर चीन की सरकार गंभीर रूप से चिंतितऔर आक्रोश में है।’’

मुशाहिद हुसैन सीनेट रक्षा समिति के अध्यक्ष भी हैं। हुसैन के नेतृत्व में सीनेट के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले हफ्ते चीनी दूतावास में जाकर विश्वविद्यालय हमले में चीनी नागरिकों की मौत पर शोक एवं संवदेना व्यक्त की थी।

हुसैन ने कहा,“कराची विश्वविद्यालय पर हुए हमले के बाद से चीनी नागरिकों और उसकी परियोजनाओं की रक्षा करने की पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता में चीन का विश्वास बेहद कम हो गया है।“

कराची विश्वविद्यालय पर हमला एक साल में पाकिस्तान मेंचीनी नागरिकों पर हुआ तीसरा आतंकवादी हमला था।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand