तेज होगी चीन की धड़कनें, पड़ोस में पहुंच रहे मोदी, अब ड्रैगन को भारत से मिलेगा उसी की भाषा में जवाब

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के निमंत्रण पर अगले सप्ताह भूटान जाने की संभावना है, जिन्होंने अपनी चल रही भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की, जो इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस कार्यकाल में अपनी पहली विदेश यात्रा पर अपने मित्र और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से मिलकर खुशी हुई। हमारी अनूठी और विशेष साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पहली यात्रा के लिए दिल्ली को चुना, शेरिंग टोबगे का 5 दिवसीय भारत दौरा है बेहद खास,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भारत और भूटान के बीच अद्वितीय और विशेष साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सार्थक बातचीत की। करीब पांच महीने पहले भूटान के तत्कालीन विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से बातचीत की थी। बातचीत के संबंध में चीन के एक बयान में कहा गया था कि भूटान दृढ़ता से एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है और सीमा मुद्दे के शीघ्र समाधान के लिए चीन के साथ काम करने और राजनयिक संबंध स्थापित करने की राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। सीमा विवाद को लेकर भूटान और चीन की बातचीत पर भारत की करीबी नजर है।

प्रमुख खबरें

AAIB की सिफारिश: Kedarnath Valley में एकल उड़ान से पहले पायलटों को मिले 50 घंटे का अनुभव

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक

Real Madrid ने La Liga अध्यक्ष Javier Tebas से नाजी जर्मनी वाले बयान पर मांगा इस्तीफा

न्यूजीलैंड के खिलाफ Test Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Akash Deep और अंशुल कंबोज शामिल