चीन ने 90 लाख की आबादी वाले शहर में लॉकडाउन लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

बीजिंग|  चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का शुक्रवार को आदेश दिया।

चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड​​-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है। इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा।

वहीं गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और परिवहन सम्पर्क निलंबित कर दिए गए हैं। चीन में शुक्रवार को देशभर में स्थानीय संचरण के 397 और मामले सामने आये, जिनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में आये हैं। शहर के भीतर केवल दो मामले सामने आये।

हालांकि, अधिकारियों ने महामारी के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत एक या अधिक मामले वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का संकल्प लिया है।

प्रमुख खबरें

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम

Vijay Hazare Trophy में 14 साल के वैभव की बिजली जैसी पारी: 84 गेंदों में 190 रन, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत