China NATO Secret: नाटो में चीन, दुनिया की उड़ी नींद, भारत से मांगी मदद

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2023

दुनिया के सबसे ताकतवर सैन्य संगठन माने जाने वाले नाटो में चीन घुस गया है। आपको पहले ही साफ कर दे कि चीन ने नाटो जॉइन नहीं किया है बल्कि उसमें घुसपैठ कर दी है। इस खुलासे के बाद नाटो के 31 देशों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। इस पूरे मामले में भारत से भी मदद मांगी जा रही है। जर्मन मीडिया स्पीगेल और सार्वजनिक प्रसारक जेडीएफ की माने तो जर्मन वायु सेना के रिटायर्ड पायलटों में से कुछ निजी प्रशिक्षण अनुबंधों पर चीन गए हैं। ये पायलट नाटो से संबंधित गुप्त जानकारियां चीन के साथ बांट रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने किया था अलग होने का ऐलान, अब बाइडेन करेंगे बकाया राशि का भुगतान, UNESCO में फिर से शामिल होगा अमेरिका

इन सब में मजेदार बात ये है कि नाटो रूस के साथ ही चीन को दबोचने के लिए नाटो प्लस पर फोकस कर रहा था। नाटो प्लस में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, इस्रायल और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। नाटो प्लस के ज्यादातर सदस्य देश चीन के इर्दगिर्द वाले ही हैं। चीन को घेरने के लिए एशिया में पहला ऑफिस खोलने ही वाला था कि इससे पहले ही ये खबर आ गयी। इस पूरे मामले में अब नाटो भारत की तरफ भी देख रहा है। चीन को रोकने के लिए नाटो प्लस का सदस्य बनने की मांग की जा रही है। नाटो देश जानते हैं कि एशिया में अगर कोई चीन को रोक सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भारत ही है।

इसे भी पढ़ें: चीन के परमाणु शस्त्रागार और परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा : एसआईपीआरआई

चीन और रूस नाटो को अमेरिका के बाद सबसे बड़े दुश्मन के तौर पर देखता है। यही वजह है कि चीन किसी भी हाल में नाटो से संबंधित खुफिया जानकारियां एकत्रित करने में लगा हुआ है। जर्मनी ने अतीत में आधिकारिक तौर पपर चीन के साथ कई सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इस दौरान सेनाओं के लिए तकनीकी और सामरिक अनुभवों को बांटवा तो जैसे आम हैय़ लेकिन यूरोप को लेकर चीन की महत्वकांक्षा से तो हर कोई अवगत है। यही कारण है कि जर्मनी सहित कई यूरोपीय और नाटो देशों ने चीन से दूरी बनाई हुई है। 

प्रमुख खबरें

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती