चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए बहुत हानिकारक : राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय क्षेत्र में बढ़ती चीनी घुसपैठ और उस संबंध में प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए बहुत हानिकारक है। राहुल ने ट्वीट कर ‘प्रधानमंत्री के पांच सच’ को साझा किया और आरोप लगायाकि वह ‘‘चीन से डरते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के कुछ सचः 1. चीन से डरते हैं, 2. जनता से सच छिपाते हैं, 3. सिर्फ़ अपनी छवि बचाते हैं, 4. सेना का मनोबल गिराते हैं, 5. देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू