भारत और चीन ने प्रचंड को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2022

भारत और चीन ने सोमवार को नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को बधाई दी। प्रचंड (68) ने आश्चर्यजनक रूप से देउबा की पार्टी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले पांच दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग होकर रविवार को राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले सरकार गठन का दावा पेश किया था, जिसके बाद राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया। प्रचंड सोमवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चीन ने भी प्रचंड को नेपाल का 44वां प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। काठमांडू स्थित चीन दूतावास के प्रवक्ता ने रविवार शाम प्रचंड की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति के तुरंत बाद ट्वीट किया, “नेपाल के 44वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति के लिए प्रचंड (पुष्प कमल दहल) को हार्दिक बधाई।” भारत और चीन के राजदूतों ने भी प्रचंड को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त होने पर बधाई दी। प्रचंड के एक सहयोगी ने बताया कि नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत वांग शिन ने प्रचंड को फोन किया और उन्हें बधाई दी। दोनों राजदूतों ने उम्मीद जताई कि प्रचंड के कार्यकाल में द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत होगा।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध