SCO बैठक में पाकिस्तान पर अटैक से घायल हुआ चीन, दे दी धमकी

By अभिनय आकाश | May 08, 2023

पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे भारत ने पहले पकिस्तान को एससीओ बैठक में बुलाया फिर उसके बाद उसकी जमकर धुलाई कर दी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान सुनकर पाकिस्तानी लोग शर्मिंदा हो गए हैं। वैसे आपको अगर लग रहा है कि एससीओ बैठक में भारत ने सिर्फ पाकितान की क्लास लगाई है तो आपको विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान और उनकी कूटनीति को दोबारा समझना होगा। दरअसल, भारत ने एससीओ बैठक में हमला तो पाकिस्तान पर किया था, लेकिन इस हमले में घायल चीन भी हो गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान, चीन और Afghanistan आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमत हुए

कश्मीर पर एकतरफा फैसला गलत

चीन के विदेश मंत्री किंग गैंग ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीर का मुद्दा उठाया। किंग गैंग ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से कश्मीर विवाद ऐसे ही चल रहा है। इस मुद्दे को यूएन के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर हल किया जाना चाहिए। साथ ही दोनों देशों को कश्मीर में कोई भी एकतरफा फैसला नहीं लेना चाहिए। इससे हालात बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तान और चीन के साझा बयान में ये बातें कही गई हैं। चीन के विदेश मंत्री पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

India Wholesale Inflation | भारत की थोक महंगाई में बड़ा उछाल! मार्च में दर बढ़कर 3.88% पहुंची, कच्चे तेल और गैस ने बिगाड़ा बजट

Double Vision: क्या है Diplopia बीमारी, जिसमें एक की दो तस्वीरें दिखती हैं? ये Life Style है बड़ी वजह

US Blockade पर Iran की America को सीधी चेतावनी, President Pezeshkian बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

Shaurya Path: अंतरिक्ष में बदलने वाला है शक्ति संतुलन, रूसी सहयोग से ISRO तैयार करेगा Bharatiya Antariksh Station