भारत के खिलाफ चीन ने तेज की अपनी तैयारियां, सीमा पर तैनात कर रहा हेलिकॉप्‍टर की फौज

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2021

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी के पास चीन की तैयारियों को लेकर नया खुलासा हुआ है। भारत के खिलाफ चीन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। ड्रैगन तिब्बत में कई बड़े हेलीपोर्ट का निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से चीन की इस बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। ये सैटेलाइट तस्वीरें तिब्बत ऑटोनॉम्स रिजन की  बताई जा रही हैं। जहां चीन लगातार अपने हेलीपोर्ट बना रहा है। हेलीपोर्ट बनाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण ये है कि यहां पर वो बहुत सारे हेलीकॉप्टर्स को रख सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को पछाड़ चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश, दो दशकों में बढ़ाई इतनी संपत्ति

चीन ने अपने इंफ्रांस्ट्रक्चर को पिछले डेढ़ से दो साल में बहुत तेजी से बढ़ाना शुरू किया है। इसी क्रम में हेलीपैड और एयरस्ट्रिप बनाने शुरू किए हैं। चीन ने शेनयांग में दुनिया के सबसे ऊंचाई पर एयरबेस बना रहा है खासतौर से वहां पर एयरस्ट्रिप्स तैयार की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप