छिपा है कौन सा रहस्य? जमीन में 10 हजार मीटर गहरा गड्ढा कर रहा चीन, 16 हजार मस्जिदें कर दी गायब

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2023

चीन में मुसलमान और सरकार आमने-सामने हैं। चीन में मुसलमानों की मस्जिद को तोड़ने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि उसके बाद ये खबर आई कि चीन ने एक और मुस्लिम इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा गड्ढा खोदना शुरू कर दिया है। चीन इस मुस्लिम इलाके में 10 हजार मीटर गहरा गड्ढा खोद रहा है। ये गड्ढा भारत से ज्यादा दूर नहीं है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि चीन 1-2 नहीं बल्कि 16 हजार मस्जिदों को निकल चुका है।

चीनी वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की क्रस्ट में 10 हजार मीटर (10 किमी या 32,808 फीट) गहरा छेद करना शुरू कर दिया है। चीन सतह के ऊपर और नीचे नई सीमाओं को खोजना चाहता है। चीन ने अब तक के सबसे गहरे बोरहोल के लिए ड्रिलिंग मंगलवार को देश के तेल-समृद्ध शिंजियांग क्षेत्र में शुरू की। इस समय धरती पर सबसे गहरा होल रूस में है। यह प्रोजेक्ट बेहद मुश्किल है। चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के एक वैज्ञानिक सन जिनशेंग ने ड्रिलिंग के दौरान आने वाली कठिनाई की तुलना 'दो पतले तारों पर चलने वाले बड़े ट्रक' से की है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने हमारी जमीन पर किया कब्जा, संस्थानों की स्वतंत्रता पर कसा जा रहा शिकंजा, वॉशिंगटन प्रेस क्लब में राहुल बोले- भारत में लड़ाई चल रही है

16 हजार मस्जिद गायब होने का दावा 

दरअसल, चीन इस्लाम से जुड़ी सभी चीजों को धीरे-धीरे करके मिटा रहा है। चीनी सरकार ने अभियन छेड़ा हुआ है कि वो देश की सभी मस्जिदों पर मेड इन चाइना छाप छोड़ देगा। मतलब साफ है कि या तो वो मस्जिदों को पूरी तरह तोड़ देगा या फिर  उसकी बनावट को ही बदल देगा। चीन के हुनान प्रांत में हाल ही में एक मस्जिद के पुनर्निमाण के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई। युन्नान प्रांत में जातीय रूप से हुई मुसलमानों के लिए इबादत और धार्मिक शिक्षा की एक महत्वपूर्ण नजियायिंग मस्जिद के गुबंद और मिनार को तोड़ने की कोशिश करने पर भीड़ के साथ झड़प हुई। बताया जा रहा है कि ये मस्जिद कई सौ साल पुरानी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ सालों में चीन ने युन्नान और शिनजियांग के इलाकों में 16 हजार मस्जिदों को तोड़ दिया है। ये वही इलाका है जहां उईगर मुस्लिम रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस