China फिर फैला रहा है नया वायरस, कोरोना चला गया अब HMPV आ गया, दुनिया फिर होगी लाचार?

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025

आपको कोरोना महामारी का वो दौर याद है। कैसे तबाही हुई थी और हर व्यक्ति की सांस मानो थम गई थी। लाखों लोगों की जान गई थी। चीन की तरफ से एक कथित गलती ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया था। अब फिर एक बार संकट गहराने जा रहा है। चीन के अस्पतालों में लंबी लंबी कतारें लग चुकी हैं। हर चेहरे पर मास्क लौट आया है। एक बार फिर दुनिया की नजरों से चीन इसको छुपा कर रखना चाहता है। ठीक वैसे जैसे कोविड के दौरान हुआ था। ऐसे में सवाल है कि क्या फिर एक बार दुनिया को नई महामारी चीन देने वाला है?  चीन में फैल रहे इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो कि एक आरएनए वायरस है। वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में घरघराहट शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र का पानी बांध रहा चीन…लद्दाख क्षेत्र में नई काउंटी के ऐलान पर भारत ने आज दिया कौन सा सख्त संदेश

चीन में एचएमपीवी के प्रकोप के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने कहा कि वह देश में श्वसन और मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों की बारीकी से निगरानी कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि स्थिति की बारीकी से निगरानी करना, जानकारी का सत्यापन करना और तदनुसार अपडेट करना जारी रखा जा रहा है। डॉ. डैंग्स लैब के सीईओ डॉ. अर्जुन डैंग ने कहा कि चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का प्रकोप इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और शीघ्र पता लगाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !