पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर करने के लिए अनेक प्रयास किए: सीपीसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

गुईझोऊ। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले पांच वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था बेहतर करने तथा लोगों की आजीविका में सुधार के लिए अनेक प्रयास किए हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की गुईझोऊ प्रांतीय कमेटी के स्थाई समिति के सदस्य मू देगुई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में शासन प्रणाली में सुधार हुआ है।

इसे भी पढ़ें: जीत की बधाई के बाद ट्रंप की जल्द होगी अपने ''दोस्त'' मोदी से मुलाकात

देगुई ने यहां से कहा, ‘‘भारत और चीन के लंबे समय से मित्रवत संबंध हैं।’’ मोदी को चुनाव में मिली भारी सफलता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मोदी और उनके प्रयासों की सराहना की। देगुई सीपीसी गुईझोऊ प्रोवेंशियल पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के महानिदेशक भी हैं। उन्होंने कहा,‘‘हमने देखा है कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार संभाला है तब से उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने, लोगों की जीविका में सुधार करने तथा शासन प्रणाली दुरुस्त करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा, चीन के साथ व्यापार वार्ता में हुआवेई को शामिल करने की संभावना

गौरतलब है कि चीन ने शुक्रवार को कहा था कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देता है और साथ ही साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ राजनीतिक विश्वास तथा आपसी सहयोग को प्रगाढ़ करने का इच्छुक है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड