चीन, ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरने वाले अमेरिकी युद्धपोतों पर रख रहा चौकस नजर : पीएलए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

(के.जे.एम.वर्मा) बीजिंग, 29 अगस्त। चीन की नौसेना ताइवान को चीन की मुख्यभूमि से अलग करने वाले ताइवान जलडमरुमध्य से रविवार को गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोतों पर करीब से नजर रख रही है। अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद वाशिंगटन का यह पहला अभियान है। इससे दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी युद्धपोत ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरे जहां पर अगस्त महीने में कई दिनों तक चीनी सेना ने सैन्य अभ्यास किया था, जो अकसर चीन और ताइवान को अलग करती रेखा को पार करता है और अपना दावा करता है।

अमेरिकी नौसना के पोतों की आवाजाही की आलोचना करते हुए चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ‘‘अमेरिका ताइवान के अधिकारियों और क्षेत्रीय सहयोगियों का तुष्टिकरण करने की कोशिश कर रहा है। वह उन्हें संदेश दे रहा है कि वाशिंगटन चीन की मुख्य भूमि से पड़ रहे सैन्य दबाव की वजह से पीछे नहीं हटेगा।’’ चीन और ताइवान को अलग करते एवं व्यस्त एवं रणनीतिक रूप से अहम ताइवान जलडमरुमध्य से पेलोसी की यात्रा के बाद पहली बार अमेरिकी युद्ध पोत गुजरे हैं।

आधिकारिक मीडिया की जानकारी के मुताबिक वर्ष 2012 से अब तक चीन के दावे को चुनौती देने के लिए करीब 100 अमेरिकी युद्धपोत इस जलडमरुमध्य से गुजर चुके हैं। अमेरिका इसी तरह का नौवहन और हवाई अन्वेषण विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे के विरोध में करता है। चीन इलाके के अधिकतर हिस्से पर अपना दावा करता है जबकि फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान चीन के दावे का विरोध करते हैं।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform