चीन को यूक्रेन पर हमले की पहले से थी जानकारी, रूसी अधिकारियों से विंटर ओलंपिक खत्म होने तक रुकने का किया था अनुरोध

By अभिनय आकाश | Mar 03, 2022

अमेरिका की तरफ से चीन को लेकर बड़ा दावा किया गया है। अमेरिका ने कहा है कि चीन को पता था कि रूस अमेरिका पर हमला करेगा। चीन ने रूस से विंटर ओलंपिक तक रूकने को कहा था। ऐसा ही रूस की तरफ से किया भी गया है। व्हाइट हाउस के सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया है कि वरिष्ठ रूसी अधिकारियों ने 4 फरवरी को अपने चीनी समकक्षों को बताया कि मॉस्को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान चलाने जा रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की तरफ से मास्को को बीजिंग ओलंपिक समाप्त होने तक रुकने के लिए कहा गया था। चीन चाहता था कि विंटर ओलंपिक के बाद हमला हो। इस दौरान स्थिति न बिगड़े।  

इसे भी पढ़ें: LAC विवाद पर अमेरिका खुलकर भारत के समर्थन में आया, बाइडेन प्रशासन ने चीन के उकसावे वाली हरकत की खोली पोल

बता दें कि फरवरी के महीने में रूस के राष्ट्रपति चीन की यात्रा पर थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन से कुछ समय पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की थी। दो साल में उनकी पहली आमने-सामने की बैठक थी इसके बाद एक बयान जारी किया जिसमें उनकी रणनीतिक साझेदारी का वर्णन किया गया था। जिसमें कहा गया कि कहा गया कि रूस 'वन चाइना' के सिद्धांत का समर्थन करता है। बदले में चीन ने भी यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका के साथ चल रहे तनाव में रूस का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका और यूरोपीय सरकारों ने रूस पर लगाए वित्तीय प्रतिबंध, क्या चीन भी लेगा कोई एक्शन?

दुनिया की दो महाशक्तियों के इस मिलन से ताइवान और यूक्रेन का संकट और गहराने की आशंका है। 5300 शब्दों वाले लंबे संयुक्त बयान में रूस और चीन ने एक दूसरे के हितों की रक्षा के लिए सहयोग की बात भी कही, जिसमें उनकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और घरेलू मामलों में किसी अन्य देश का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करना शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत