By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025
चीन ने रविवार को दक्षिण चीन सागर सुनामी परामर्श केंद्र शुरू किया तथा गहरे समुद्र में मौलिक वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और संबंधित उद्योगों के विकास को समर्थन देने के लिए एक गहन समुद्री परीक्षण स्थल भी स्थापित किया।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दक्षिण चीन के हैनान प्रांत के सान्या में स्थित सुनामी केंद्र ने अपना परिचालन क्षेत्र के देशों को समुद्री आपदा की पूर्व चेतावनी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है।