कुछ नहीं मिलने वाला है...भारत पर टैरिफ लगाते ही China ने ट्रंप पर कर डाला तगड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2025

एक तरफ अमेरिका की तरफ से सात भारतीय कंपनियों पर बैन लगाया गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रंप सरकार की ओर से भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ ठोक दिया गया। डोनाल्ड ट्रंप भले ही भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाकर सोच रहे हो कि उन्होंने भारत को चोट दी है। लेकिन कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी ने इसे आत्मनिर्भर भारत की ताकत बता दी है। ट्रंप की टैरिफ वाली दवाब नीति पर चीन का बयान सामने आया है। चीन ने अमेरिका के इस सुझाव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि यदि चीन रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो वह टैरिफ में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। चीन ने कहा कि जबरदस्ती और दबाव से कुछ हासिल नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत को पाकिस्तान से तेल खरीदना पड़ जाएगा, ट्रंप का प्लान सुन शहबाज भी कह उठे- खुशामदीद-खुशामदीद

अमेरिका की तरफ से 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने को लेकर भारत एक्शन में आ गया है। ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ पर भारत सरकार ने बड़ा बयान दिया है। प्रेस रिलीज जारी करते हुए भारत सरकार ने कहा कि हमने द्विपक्षीय व्यापार पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ध्यान दिया है। सरकार इसके परिणामों का अध्ययन कर रही है। सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगाी। इसके अलावा भारत में ट्रंप के फैसले को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। यानी की सरकार एक्शन मोड में आ गई है। 

इसे भी पढ़ें: टैरिफ लगा ट्रंप ने दिखा दी ताकत के बल पर शांति लाने वाली इच्छा, अब India-US ट्रेड डील खत्म कर मोदी देंगे अमेरिका को शिक्षा?

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो कि 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। ये फैसला भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चीन और रूस के साथ व्यापार करने पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भारत हमारा दोस्त है, लेकिन उनके ऊंचे टैरिफ और रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीद ने उनकी नीतियों को लेकर चिंता है। खासकर तब जब दुनिया यूक्रेन में रूस की हिंसा रोकना चाहती है। इस आधार पर उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और एक एक्स्ट्रा पैनल्टी लगाने का ऐलान किया है। 

प्रमुख खबरें

Bihar: Prashant Kishor की रोजगार क्रांति, Bankipur के 10,000 युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, मांगा CV

Sujan Singh Park Land Dispute: दिल्ली हाई कोर्ट ने जून के फैसले पर लगाई रोक, Status Quo बनाए रखने का निर्देश

West Bengal Voter List से नाम हटाने पर Supreme Court सख्त, ECI से मांगा SIR Tribunals का डिस्पोजल डेटा

FCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार? विपक्ष के विरोध के बीच बड़ा संकेत