QUAD अब भूल जाओ...BRICS के मंच से चीन का खुला ऐलान, मिलकर करेंगे काम, ट्रंप कुछ नहीं कर पाएंगे

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स देशों से संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पेश की गई व्यापार चुनौतियों पर एकजुट प्रतिक्रिया का आह्वान किया तथा एक खुली वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा द्वारा आयोजित ब्रिक्स समूह के एक आभासी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, जिनपिंग ने कहा कि वाशिंगटन के टैरिफ युद्धों ने विश्व अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से बाधित किया है और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों को कमजोर किया है। आधिपत्यवाद, एकतरफावाद और संरक्षणवाद दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों द्वारा छेड़े गए व्यापार युद्ध और टैरिफ युद्ध विश्व अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया एक नाज़ुक मोड़ पर है। 

इसे भी पढ़ें: BRICS समिट में ट्रंप से क्या बोले जयशंकर? अमेरिका के टैरिफ को लेकर अच्छे से धमका दिया

इसी बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना जयशंकर ने कहा कि दुनिया की मौजूदा स्थिति वास्तविक चिंता का कारण बन गई है। अलग-अलग वैश्विक चुनौतियों के सामने बहुपक्षीय प्रणाली विफल होती दिख रही है। वैश्विक व्यापार प्रणाली खुले, निष्पक्ष दृष्टिकोण पर आधारित होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम लिए बिना जयशंकर ने कहा कि बाधाएं बढ़ाने, लेन-देन को मुश्किल बनाने से कोई मदद नहीं मिलेगी। व्यापार को हमेशा सुगम बनाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण