China ने PoK में कर दी ऐसी गलती, जिसके इंतजार में बैठा था भारत

By अभिनय आकाश | May 31, 2024

भारत का चुनाव परिणाम आने से पहले ही पीओके में चीन की तोप तैनात हो गई है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान में पीओके के लिए डर बढ़ गया है। शहबाज शरीफ को खुद अपनी सेना पर भी भरोसा नहीं है। इसलिए चीनी तोप लेकर पाकिस्तान की सरकार पीओके बचाने के सपने देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन करने पहुंचे हैं। ठीक उसी वक्त पीओके में बड़ा खेल हो गया है। भारत के दो सबसे बड़े दुश्मन चीन और पाकिस्तान पीओके ने वो हरकत ने भारत के लिए मौका खोल दिया है।  

इसे भी पढ़ें: गाजा की जंग में चीन भी कूदा, बुलाया मुस्लिम देशों का सम्मेलन

वैसे कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीओके में चीन और पाकिस्तान जो कर रहे हैं वो भारत का एक जाल हो सकता है। भारत पीओके पर लगातार बयान दे रहा है, ताकी चीन और पाकिस्तान से कोई बड़ी गलती हो जाए। पाकिस्तान से ज्यादा चीन का फंसना जरूरी है। पीओके में पाकिस्तान से ज्यादा चीन की साख और पैसा दोनों दांव पर लगा है। चीन का 60 अरब का निवेश पीओके में फंस गया है। चीन के सभी प्रोजेक्ट भी अटक गए हैं। भारत जानता है कि पीओके में एक्शन लेने का मतलब पाकिस्तान के साथ साथ चीन से लड़ना भी होगा। इसलिए पाकिस्तान के साथ साथ चीन को घेरने की जरूरत है। भारत की कूटनीति काम भी कर रही है। पीओके पर भारत के बयानों के बाद वहां की जनता चीनी प्रोजेक्ट का खुलकर विरोध कर रही है। चीनी नागरिकों को निशाना बनाए जाने की भी खबर सामने आ रही है। इसी हड़बड़ी में चीन ने वो कर दिया जो भारत चाहता है। चीन पीओके में अपने प्रोजेक्ट को बताने के लिए पाकिस्तान के आसपास अपनी सेना को उतारना चाहता है। चीनी सैनिकों का वहां पकड़ा जाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन होगा। भारत को भी इससे कार्रवाई का मौका मिल जाएगा। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा