China Nepal Floods: सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से 359 मौतें, 288 भारतीय लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

चीन और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ में बृहस्पतिवार तक कम से कम 359 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग लापता हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो ट्रैकिंग, पर्यटन या हिंदू तीर्थस्थलों की यात्रा पर आए थे। नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 910 लोग लापता हैं, जिनमें 517 विदेशी नागरिक हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में भी करीब 100 चीनी नागरिक लापता हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार 288 नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा, जिनमें 73 बिजली परियोजना में कार्यरत थे। कई भारतीय पर्यटक कैलाश पर्वत की यात्रा पर थे।

अमेरिका के 90, यूक्रेन के 55, मलेशिया के 51, ऑस्ट्रेलिया के 39, ब्रिटेन के 33 और कनाडा के 25 नागरिक लापता हैं। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के नौ, सिंगापुर, जर्मनी और रूस के आठ-आठ तथा दक्षिण अफ्रीका और लातविया के छह-छह नागरिक लापता हैं। जापान और न्यूजीलैंड के पांच-पांच, फ्रांस के चार, बेल्जियम और स्पेन के तीन-तीन तथा कई अन्य देशों के नागरिक भी लापता हैं।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन