By अभिनय आकाश | Jan 04, 2021
पूर्वी लद्दाख में अप्रैल महीने से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर गतिरोध बरकरार है। दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई स्थायी समाधान हल निकलता नहीं नजर आया। इसके पीछे का एक बड़ा कारण चीन की चालबाजियां है जो वो पड़ोसी देश वक्त बे वक्त दिखाता रहा है।
चीन उसी तरह की साजिश पर एक बार फिर से बरकरार है जब वो थोड़ा सा पीछे हटने की कोशिश करता है फिर उसी जगह पर वापस लौट आता है। अपने सेना की तकत दिखाने की कोशिश करता है और उसे लगता है कि इससे सामने वाला दुश्मन डर जाएगा। लेकिन चीन की स्टैट्रजी अब तक सफल नहीं हो पाई है। लेकिन एक बार फिर से चीन ने उसी तरह की नाकाम कोशिश की है। भारतीय टैंक पहली बार17 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात हैं। भारतीय सेना ने 2016 में पहली बार टैंक ब्रिगेड तैनात किया था। टी 69 और टी 90 दोनों टैंक तैनात हैं।
बीते दिनों समाचार एजेंसी एएआई से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर दो टूक कहा कि कोई देश अगर विस्तारवाद नीति की नीति अपनाता है तो भारत के पास भी पर्याप्त ताकत है कि वो अपनी जमीन में घुसने से रोके।