चीन और पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब, लेटेस्ट सिग सॉयर 716 असॉल्ट राइफल से लैस हुई भारतीय सेना

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2022

सीमा मुद्दे को लेकर चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में तैनात सैनिकों को लेटेस्ट सिग सॉयर असॉल्ट राइफलें और ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) उपलब्ध कराए गए हैं। कई सालों तक इंसास राइफल्स की मदद से आतंकियों और दुश्मनों से लड़ने के बाद अब सेना के पास लेटेस्ट सिग सॉयर 716 असॉल्ट राइफल है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी), नियंत्रण रेखा (एलओसी) से ये राइफलें आतंकवाद से प्रभावित कई इलाकों में तैनात जवानों को मुहैया कराई गई हैं। इन राइफलों का इस्तेमाल उज्बेकिस्तान के साथ चल रहे अभ्यास 'डस्टलिक' में भी हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: ED चला रही क्रिमिनल सिंडिकेट, सरकार गिराने के लिए बनाया जा रहा दवाब, संजय राउत ने उपराष्ट्रपति से हस्तक्षेप का किया अनुरोध

सिग सॉयर 716 को 7.62 x 51 मिमी राउंड फायर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी रेंज 600 मीटर है, जो एके-47 से दोगुनी है, यानी आतंकियों को उनके करीब जाए बिना भी निशाना बनाया जा सकता है। इसमें शॉर्ट-स्ट्रोक पिस्टन-चालित ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसके परिणामस्वरूप ऑपरेटर को कम झटका लगता है, जिसका अर्थ है कि सटीकता बढ़ जाती है। इसमें M1913 मिलिट्री स्टैण्डर्ड रेल्स भी मिलती हैं जिन पर नाइट विजन डिवाइस, टार्च या मिशन की आवश्यकता के अनुसार कोई अन्य उपकरण लगाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi