चीन ने पैंगोंग झील पर सैन्य अभ्‍यास का वीडियो किया जारी, PLA के तीन लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर उड़ान भरते आए नजर

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2022

ड्रैगन एक बार फिर से टेंशन पैदा करने के लिए डोकलान 2.0 के तहत बड़ी प्लानिंग में है। ताकि किसी तरीके से सीमा के पास के इलाकों को बसाकर वो भूटान, नेपाल, भारत के इलाकों में दाखिल हो सके। भारत और चीन के कोर कमांडर लेवल की 16वें दौर की बातचीत के ठीक बाद चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से एक नया वीडियो जारी किया गया है। जिसमें चीन के कब्जे वाले पैंगोंग झील के हिस्से पर चीन की सेना युद्ध अभ्यास कर रही है। जारी किए गए वीडियो में तीन लड़ाकू हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सीमा पर अपनी ताकत बढ़ाने का सबसे बड़ा प्लान, LAC पर नए हाईवे की मेगा योजना बना रहा है चीन

बता दें कि बीते दिनों दोनों देशों की कोर कमांडर स्‍तर पर 16वें दौर की बातचीत के बाद भी लद्दाख में चल रहे गतिरोध में कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों का जल्द से जल्द परस्पर स्वीकार्य समाधान निकालने के लिए बातचीत को जारी रखने पर सहमत बन गयी है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच रविवार को हुई 16वें दौर की बातचीत के दौरान यह सहमति बनी। भारत और चीन की सेनाओं की ओर से जारी एक संयुक्त वक्तव्य के मुताबिक इस बात की फिर से पुष्टि की गई है कि लंबित मुद्दों के समाधान से क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति व्यवस्था बहाल करने में मदद मिलेगी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में भी प्रगति होगी।  

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई