जनवरी में आए भूकंप के बाद चीन ने तिब्बत में माउंट एवरेस्ट क्षेत्र को फिर से खोला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

चीन ने शनिवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में माउंट एवरेस्ट के मनोरम इलाके को फिर से खोल दिया। इसे जनवरी में आए भूकंप के बाद बंद कर दिया गया था। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के उत्तरी आधार शिविर डिंगरी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सात जनवरी को इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया था।

चीनी विज्ञान अकादमी के अंतर्गत माउंट क्यूमोलांगमा वायुमंडल एवं पर्यावरण अवलोकन और अनुसंधान स्टेशन के निदेशक मा वेकियांग ने कहा कि माउंट एवरेस्ट क्षेत्र भूकंप से प्रभावित नहीं हुआ था और कोई हिमस्खलन या भूवैज्ञानिक परिवर्तन नहीं देखा गया था। वेकियांग ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ से कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि इस सुंदर क्षेत्र को फिर से खोलने के लिए आवश्यक सुरक्षित स्थितियां मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?