China-Russia समुद्र से लेकर आसमान तक एकसाथ आए, NATO की चेतावनी के बाद साउथ चाइना सी में अभ्यास कर दिया चैलेंज

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2024

समुद्र में तैनात चीन के लड़ाकू जहाज और आसमान में उड़ान भरता रूस का घातक हेलीकॉप्टर। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि मानो दोनों मिलकर किसी देश पर हमला करने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। तस्वीरें चीन के गुआंडो शहर के झांझियांग प्रांत के एक सैन्य बंदरगाह की है। जहां रूस और चीन के वॉरशिप तैनात हैं। अमेरिका में नाटो देशों की बैठक के बाद रूस और चीन की सेना संयुक्त युद्धभ्यास कर रही है। इसमें दोनों देश अपने लड़ाकू जहाजों के साथ वॉर एक्सरसाइज में लगे हैं। इसका उद्देश्य सुरक्षा खतरों को संबोधित करने और वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर शांति और स्थिरता बनाए रखने में नौसेना की क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। इसमें मिसाइल रोधी अभ्यास, समुद्री हमले और वायु रक्षा शामिल हैं।

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीन और रूस की नौसेनाओं ने दक्षिणी चीन में एक मिलिट्री पोर्ट पर संयुक्त अभ्यास शुरू कर दिया है। दोनों देशों की ये वॉर एक्सरसाइज नाटो के चीन को यूक्रेन युद्ध में रूस का समर्थक कहे जाने के बाद सामने आई है। दरअसल, वाशिंगटन में नाटो की स्थापना के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित शिखर सम्मेलन में कहा गया कि चीन अपनी प्रतिष्ठा को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर हाल के इतिहास में यूरोप में सबसे बड़े युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। बीजिंग इसी रास्ते पर चलता रहा तो उसे नतीजे भुगतने होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Jinping के खिलाफ शुरू हो गया JP आंदोलन, भारत के दोस्तों से पंगा लेना चीन को पड़ेगा महंगा

 भड़का चीन

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि चीनी और रूसी नौसैनिक बलों ने झानजियांग शहर में उद्घाटन समारोह के बाद ऑन-मैप सैन्य सिमुलेशन और सामरिक समन्वय अभ्यास किया। यह संयुक्त अभ्यास पिछले सप्ताह नाटो सहयोगियों के साथ चीन के ताज़ा तनाव के बाद हुआ। चीन ने नाटो पर दूसरों की कीमत पर सुरक्षा चाहने का आरोप लगाया और गठबंधन से कहा कि वह एशिया में वैसी ही अराजकता न लाए। इसके विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध पर चीन का निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ रुख है। बीजिंग ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन का रुख निष्पक्ष है। चीन ने कहा, रूस के साथ संबंधों को लेकर चीन की घेराबंदी से टकराव भड़केगा।

प्रमुख खबरें

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान