कार्यकाल की सीमा समाप्त करना चीन का निर्णय: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2018

वॉशिंगटन। चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राष्ट्रपति कार्यकाल की सीमा समाप्त करने का प्रस्ताव पेश करने पर आज अमेरिका ने कहा कि इस बात का निर्णय चीन ही ले सकता है कि ‘उसके देश के लिए क्या बेहतर है।’ सीपीसी के इस कदम से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अनिश्चितकाल तक पद पर बने रहने की अनुमति मिल सकती है। 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे लगता है कि चीन ही यह निर्णय ले सकता है कि उसके देश के लिए क्या बेहतर है।’ उन्होंने कहा कि कार्यकाल की सीमा का ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां समर्थन करते हैं लेकिन यह एक ऐसा निर्णय है जो चीन का होगा।’ सारा ने कहा, ‘राष्ट्रपति (अमेरिका के) ने अभियान के दौरान कई बार कार्यकाल सीमा पर चर्चा की। यह कुछ ऐसा है जिसका वह यहां अमेरिका में समर्थन करते रहे हैं। लेकिन यह एक ऐसा निर्णय है जिसे चीन लेगा।’

चीन में वर्ष 1949 से सत्ता पर काबिज सीपीसी ने कल देश के संविधान से राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के दो कार्यकाल की सीमा समाप्त करने के लिए देश के संविधान में संशोधन करने का एक प्रस्ताव पेश किया था ताकि राष्ट्रपति शी जिनपिंग अनिश्चितकाल तक कार्यकाल में बने रह पाएं। 

प्रमुख खबरें

Stock Market Crash | SIP Continue or Stop | पोर्टफोलियो लाल निशान में? जानें क्यों घबराहट में SIP रोकना हो सकती है आपकी सबसे बड़ी भूल!

Dhurandhar 2 में Ari Ari का ज़माना वापस आया! 23 साल पुराने पंजाबी एंथम ने फिर मचाया गदर, आदित्य धर का मास्टरस्ट्रोक

Weight Loss Tips: Weight Loss का यह Secret Formula देगा कमाल के Results, 21 दिन में घटेगा 5 किलो वजन

LPG Crisis: कांग्रेस का सरकार पर हमला, राहुल बोले- पीएम नरेंद्र मोदी खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे